अक्टूबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पहाड़ से लेकर मैदान तक आसमान में बादल छाए हुए हैं और कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ वर्षा के दौर हो रहे हैं। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के आठ जिलों में आकाशीय बिजली चमकने, झोंकेदार हवाएं चलने और तीव्र बौछारों को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आज गुरूवार के लिए उत्तराखंड के अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। वहीं, प्रदेश के सभी जनपदों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं । वहीं सुबह-शाम मौसम में बदलाव होने लगा है।