अल्मोड़ा: नौ अगस्त को क्रांति दिवस के दिन निकाली जाएगी स्वतंत्रता सेनानी सम्मान, तिरंगा यात्रा

उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन की ओर से बैठक आयोजित की गई। जिसमें आजादी की 75वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। उत्तराधिकारियों की समस्याओं पर भी चर्चा हुई।

नौ अगस्त क्रांति दिवस पर संगठन की ओर से नगर में स्वतंत्रता सेनानी सम्मान, तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी

इस मौके पर संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि आगामी नौ अगस्त क्रांति दिवस पर संगठन की ओर से नगर में स्वतंत्रता सेनानी सम्मान, तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा का शुभारंभ नंदा देवी मंदिर से होगा। जिसके बाद यात्रा मुख्य बाजार होते हुए चौघानपाटा गांधी पार्क में पहुंचेगी। जहां गांधी की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए जाएंगे। संगठन के जिलाध्यक्ष कमलेश पांडे ने बताया कि यात्रा में समाज के सभी लोगों समेत विभिन्न संगठनों से जुड़े जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा।

ये रहे मौजूद

यहां जनपद अध्यक्ष कमलेश पांडे, संरक्षक तारा चंद्र शाह, गोविंद लाल वर्मा, भरत पांडे, बद्री दत्त पांडे, शिव शंकर बोरा, विनय कुमार, राधा तिवारी, कैलाश शर्मा, सरस्वती राना, किशन जोशी, विपिन चंद्र जोशी, दीपांकर, गोविंद वर्मा, मोहित पांडे, आदि मौजूद रहे।