अल्मोड़ा: तहसील को नगर में स्थापित करने की मांग.. सरसों में चलाया हस्ताक्षर अभियान

अल्मोड़ा में नगर व्यापार मंडल का तहसील कार्यालय को पुन: नगर से संचालित करने की मांग को हस्ताक्षर अभियान जारी है। रविवार को व्यापारियों ने नगर से लगे ग्राम पंचायत सरसों में हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस दौरान ग्रामीणों से अभियान में जुड़ने की अपील की।

अल्मोड़ा तहसील को पुराने कलक्ट्रेट में शिफ्ट करने की उठा रहे मांग

अभियान के दौरान व्यापारियों ने कहा कि तहसील को पुनः नगर में ही स्थापित कर आम जनता और ग्रामीण वासियों के हित को ध्यान में रखा जाए। कहा कि छोटे-छोटे कार्यों के लिये लोगों को नगर से छह किमी दूर पांडेखोला की दौड़ लगानी पड़ रही है। जिससे लोगों का आर्थिक नुकसान के साथ ही समय भी बर्बाद हो रहा है। कहा कि जल्द उनकी मांगें नहीं मानी गई तो लोगों को साथ लेकर जन आंदोलन किया जाएगा।

अभियान में शामिल रहे

अभियान में नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, कमल बिष्ट, शिवराज बिष्ट, पूर्व प्रधान नवीन बिष्ट, प्रधान गंगा बिष्ट, नितिन बिष्ट, हिम्मत सिंह, भागवत अधिकारी, राजेंद्र सिंह, नवीन बिष्ट, कैलाश सिंह बिष्ट, पूरन सिंह बिष्ट, मोहन सिंह बिष्ट, मनोज सिंह बिष्ट, गीता देवी, बच्ची सिंह बिष्ट, बसंती बिष्ट, वंदना सिंह बिष्ट आदि शामिल रहे।