दुनिया भर में जानवरों के कल्याण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 4 अक्टूबर को विश्व पशु दिवस मनाया जाता है। विश्व पशु दिवस उत्सव एक पशु कल्याण आंदोलन है जो वैश्विक देशों को दुनिया को सभी जानवरों के लिए एक बेहतर जगह बनाने के लिए प्रेरित करता है। यह दिन पशु प्रेमियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह हर संभव तरीके से जानवरों के कल्याण में योगदान करने का अवसर देता है।इस वर्ष 2022 में विश्व पशु दिवस के लिए पहली बार थीम निर्धारित की गई है और थीम है ‘शेयर्ड प्लानेट’। यह विषय दर्शाता है कि दुनिया हर जीवित प्राणी की है न कि सिर्फ इंसानों की। मनुष्य होने के नाते हमें कभी भी अपने स्वार्थ के लिए पूरी दुनिया का शोषण नहीं करना चाहिए बल्कि हमें इसे सभी जीवित प्राणियों के बीच समान रूप से साझा करना चाहिए।
जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान कोसी-कटारमल अल्मोड़ा में वन्य जीव सप्ताह मनाया गया
इसी क्रम में जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान कोसी-कटारमल अल्मोड़ा में वन्य जीव सप्ताह मनाया जा रहा है। बीते गुरुवार को कार्यक्रम के तहत संस्थान के जैव विविधता संरक्षण एवं प्रबंधन केंद्र की ओर से पंडित गोवर्धन शर्मा इंटर कॉलेज ज्योली में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानायार्य गणेश सिंह ने की। शुक्रवार को शोधार्थी हिमानी तिवारी ने कार्यक्रम और संस्थान के बारे में जानकारी दी। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सतीश चन्द्र आर्य ने छात्र-छात्राओं को वन्य जीवों के संरक्षण, महत्व आदि की जानकारी दी।
संस्थान की ओर से विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया
विद्यार्थियों के लिए चित्रकला, निबंध और क्विज प्रतियोगिता आयोजित कराई गई । छह से आठवीं कक्षा तक की प्रतियोगिता में प्रथम नीमा आर्या, द्वितीय प्रियांशु आर्या और सौरभ सलाल ने तीसरा स्थान पाया। वहीं कक्षा नौ और दसवीं की प्रतियोगिता में करन चन्द्र प्रथम, हर्षिता लोहनी द्वितीय, संजना सलाल एवं भरत लोहनी ने तीसरा स्थान पाया। वहीं, 11वीं-12वीं की प्रतियोगिता में पूनम रावत ने प्रथम, तानिया ने द्वितीय शिवानी ने तृतीय स्थान पाया। संस्थान की ओर से विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।