अल्मोड़ा: फार्मासिस्ट गजेंद्र सिंह पवार को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है।  पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट संघ की ओर से फार्मेसी सदन में विदाई समारोह  का आयोजन हुआ ।

प्रतीक चिन्ह देकर किया गया सम्मानित

फार्मासिस्टों ने पशु चिकित्सालय सदर अल्मोड़ा में मुख्य पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट पद पर तैनात गजेंद्र सिंह पवार को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी। कर्मचारियों ने उन्हें प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।

संगठन के प्रति समर्पित भाव से मिलकर कार्य करने की बात कही

गजेन्द्र सिंह पवार ने अपने विदाई संबोधन में सभी फार्मासिस्टों को संगठन के प्रति समर्पित भाव से मिलकर कार्य करने की बात कही।  उनकी विदाई के साथ-साथ जिले के कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी जो वर्तमान में अल्मोड़ा से स्थानांतरित होकर उधम सिंह नगर चले गए है, उनको भी विदाई दी गई।

ये रहे मौजूद

यहां संघ के जिलाध्यक्ष भगवत कुमार पांडे, महासचिव कुलदीप सिंह अलमियां, उपाध्यक्ष उमेश पाटनी, भूपाल मेहरा, नंदा बल्लभ, एमसी तिवारी, मनोज पांडे, रवि पांगती, राकेश आदि मौजूद रहे ।