गर्जिया रोड पर एक छोटा हाथी वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया। हादसे में वाहन सवार यूपी के रामपुर जिले के ग्राम दड़ियाल के 15 से अधिक लोग चोटिल हो गए। लोग गर्जिया मंदिर घूमने आ रहे थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।
गर्जिया मंदिर के दर्शन को आ ही रहे थे
कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि मंगलवार की सुबह यूपी के गांव दड़ियाल से करीब 28 लोग छोटा हाथी वाहन में बैठकर गर्जिया मंदिर के दर्शन को आ ही रहे थे। उन्होंने बताया कि गर्जिया मंदिर से पीछे हाईवे पर छोटा हाथी वाहन पेड़ से जा टकराया। यह हादसा आगे से आ रहे ऑटो को बचाने के चक्कर में हुआ है।
हादसे में करीब 15 लोग चोटिल
हादसे में करीब 15 लोगों को चोटें आई हैं, जिन्हें एंबुलेंस 108 से सरकारी अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। बताया कि छोटा हाथी में सवार सभी लोग एक ही गांव के ही हैं। वाहन में कुछ बच्चे भी सवार थे जिन्हें चोटें नहीं आई हैं। बताया कि यह गांव काशीपुर से सटा यूपी का गांव है।