अल्मोड़ा: क्रांति दिवस को होगा स्मारिका का विमोचन, नगर में निकाली जाएगी स्वतंत्रता सेनानी सम्मान यात्रा

स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन की एक बैठक गांधी पार्क अल्मोड़ा में आयोजित की गई।  बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि संगठन द्वारा इस वर्ष स्वतंत्रता सेनानी स्मारिका का जो प्रकाशन किया जा रहा है उसका विमोचन 9 अगस्त  क्रांति दिवस के दिन किया जाएगा और उससे पूर्व नगर में स्वतंत्रता सेनानी सम्मान यात्रा निकाली जाएगी जिसमें शासन प्रशासन और सामाजिक संस्थाओं और आम जन मानस सभी  लोगो को जोड़ा जाएगा ।

विभिन्न समस्याओं पर भी विचार किया गया

साथ ही विभिन्न समस्याओं पर भी विचार किया गया और तय किया गया कि शीघ्र ही नव नियुक्त जिला अधिकारी से भी संगठन शिष्टाचार मुलाकात करेगा ।

बैठक में मौजूद रहे

बैठक में अध्यक्ष कमलेश पांड़े के अतिरिक्त सचिव भरत पांड़े,उपाध्यक्ष पुष्कर प्रसाद पांड़े,शिव शंकर बोरा,कैलाश बर्मा,कैलाश जोशी,हितेश तिवारी,स्नेहा राना, नंदन सिंह कार्की,बिपिन जोशी,संरक्षक तारा चंद्र शाह,और स्मारिका के मुख्य संयोजक अवकाश प्राप्त कर्नल रविन्द्र पांड़े उपस्थित रहे l