प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा ने नशे और नींद के कारण हो रही दर्दनाक दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए जनपद के सभी थाना प्रभारियों को बारात के वाहनों की सघन चेकिंग करने व चालकों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं।
वाहन चलाने से पूर्व पूरी नींद लेने व नशे में वाहन न चलाने की दी गई हिदायत
जनपद पुलिस द्वारा अपने अपने क्षेत्रांतर्गत सघन चेकिंग अभियान चलाकर बारात के वाहनों की चेकिंग की जा रही है, चालकों को जागरूक करते हुए वाहन चलाने से पूर्व पूरी नींद लेने व नशे में वाहन न चलाने की हिदायत दी जा रही है । वाहन चालकों को नशे और नींद के कारण हो रही दुर्घटनाओं के दर्दनाक परिणामों के प्रति सजग किया जा रहा है।

जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए किया जा रहा सजग
बारातघर, बैंकट हॉल,होटलों व मंदिरों में भी जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सजग किया जा रहा है ।नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है।