अल्मोड़ा: बेतालेश्वर मंदिर सेवा समिति की मासिक बैठक सम्पन्न, 17 जुलाई को प्रातः 8 बजे से होगा शिवार्चन

आज बेतालेश्वर मंदिर  सेवा समिति की  मासिक बैठक मंदिर परिसर में सम्पन्न हुई । बैठक में आगामी शिवार्चन  के संबंध तैयारी को अंतिम रूप दिया गया तथा मंदिर परिसर की सफाई भी की गयी ।

17 जुलाई रविवार को प्रातः 8 बजे से होगा शिवार्चन

शिवार्चन  17 जुलाई रविवार को प्रातः 8 बजे होगा तथा भंडारा 1:30 बजे से प्रारम्भ होगा । पूजा में बैठने वाले भक्तों से निवेदन किया गया है कि वह प्रातः 8 बजे मंदिर अनिवार्य रूप से पहुंच जाए । आज मंदिर परिसर में गरगूठ ग्राम सभा एवम खत्याड़ी ग्राम सभा के संयुक्त अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कर चौड़ी पत्ते वाले वृक्षों का वृक्षारोपण किया गया ।

ये रहे उपस्थित

बैठक की अध्यक्षता कैलाश जोशी और बैठक का संचालन दिनेश गोयल ने किया । इस समस्त कार्यक्रम मे  समिति के कैलाश चंद्र जोशी , दिनेश गोयल, पूरन चंद्र कांडपाल, गंगा सिंह, विजय रावत, किशन सिंह, राजेन्द्र सिंह, जीतेन्द्र सिंह, मनोज वर्मा, अभय साह, कमल वर्मा, हरीकृष्ण खननी, दिनेश जोशी, कमलेश जोशी, कुंदन बिष्ट, हेमंत रावत,मनीष साह, भाष्कर जोशी, सरपंच गरगूठ, पूनम पंत, किरन पंत, पूनम पालीवाल आदि उपस्थित रहे ।