अल्मोड़ा: रात के सन्नाटे में शटर काटता हुआ चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे

चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे एक शातिर चोर को सोमेश्वर पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।  शातिर चोर बागेश्वर का बताया जा रहा है।

ताकुला बाजार में रात्रि गश्त/चैकिंग पर मिला शातिर चोर

         प्रदीप कुमार राय, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अपने क्षेत्रान्तर्गत चोरी/नकबनी व अपराधों की रोकथाम हेतु रात्रि में गश्त/पिकेट ड्यूटी के साथ-साथ प्रभावी चैकिंग हेतु निर्देशित किया गया है। दिनांक- 07.02.2023की रात्रि में प्रभारी चौकी ताकुला उ0नि0 धरम सिंह पुलिस टीम के साथ ताकुला बाजार में रात्रि गश्त/चैकिंग पर थे, इसी दौरान रात के सन्नाटे में केवल आश्रम ताकुला के पास से कटर मशीन चलने की आवाज पुलिस टीम को सुनाई दी, शक होने पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुचकर देखा तो एक व्यक्ति  जिसका नाम अजय सिंह निवासी मुसियाचौड काली थाना झिरौली जनपद बागेश्वर है, लोहनी कम्युनिकेशन नाम की दुकान का ग्लैंडर मशीन से शटर काटते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया,जिसके पास से एक ग्लैंडर मशीन, दो ब्लेड, प्लाश, चाबी एवं नीले रंग का बैग बरामद हुआ। अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए थाना सोमेश्वर में धारा- 379/511 भादवि में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना थानाध्यक्ष सोमेश्वर विजय नेगी द्वारा सम्पादित की जा रही है। 

गिरफ्तार अभियुक्त
       अजय सिंह, उम्र- 21 वर्ष पुत्र मदन सिंह, निवासी- मुसिया चौड कालीगाड़, थाना झिरौली, जनपद बागेश्वर

पुलिस टीम

1- प्रभारी चौकी ताकुला उ0नि0 धरम सिंह
2- कानि0  कमल मौर्या, चौकी ताकुला, सोमेश्वर
3- कानि0  खड़क सिंह, चौकी ताकुला, सोमेश्वर
4- एचजी विरेन्द्र राम, चौकी ताकुला, सोमेश्वर