अल्मोड़ा: पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का शुभारंभ, कार्य विस्तार और संगठनात्मक पद्धति के विभिन्न पहलुओं पर दिया जा रहा प्रशिक्षण

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में भारतीय जनता पार्टी जिला अल्मोड़ा में आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया

प्रशिक्षण अभियान

जिसमें दो दिवसीय इस प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, इतिहास, कार्यशैली, कार्य विस्तार और संगठनात्मक पद्धति के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत बनाना तथा संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त करना है। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए प्रशिक्षण वर्ग की आवश्यकता और महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक वैचारिक संगठन है, जिसकी शक्ति उसके समर्पित और जागरूक कार्यकर्ता हैं। समय-समय पर आयोजित होने वाले ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यकर्ताओं को संगठन के मूल सिद्धांतों, विचारधारा और कार्यशैली को समझने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि जब कार्यकर्ता वैचारिक रूप से सशक्त होंगे, तभी वे समाज के बीच पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को प्रभावी ढंग से पहुंचा सकेंगे।

रखें यह विचार

प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम सत्र में भाजपा का इतिहास एवं विकास विषय पर पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने विस्तार से अपने विचार रखे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और विकास यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पार्टी की जड़ें भारतीय जनसंघ के समय से ही राष्ट्रवाद, सांस्कृतिक मूल्यों और जनसेवा के सिद्धांतों में रही हैं। उन्होंने बताया कि अनेक संघर्षों और चुनौतियों का सामना करते हुए भाजपा आज देश की सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति के रूप में स्थापित हुई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी के गौरवशाली इतिहास को जानें और उसे समाज के बीच ले जाने का कार्य करें। दूसरे सत्र में भाजपा का वैचारिक अधिष्ठान विषय पर पूर्व दर्जा राज्य मंत्री गोविन्द पिख्वाल ने विस्तार से अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांतों पर आधारित है, जिसे महान चिंतक पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने प्रतिपादित किया था। उन्होंने कहा कि भाजपा की राजनीति का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे इन विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करें और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए कार्य करें। इसके बाद कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि विषय पर पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने संगठन के विस्तार की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनसंपर्क पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए और समाज के हर वर्ग के साथ संवाद स्थापित कर पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए।

संगठन की कार्यशैली और अनुशासन पर डाला प्रकाश

प्रशिक्षण वर्ग के अगले सत्र में कार्य पद्धति विषय पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा कुंदन लटवाल ने संगठन की कार्यशैली और अनुशासन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भाजपा की कार्यपद्धति अन्य दलों से अलग है, जिसमें सामूहिक नेतृत्व, संगठनात्मक अनुशासन और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को विशेष महत्व दिया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन की रीति-नीति के अनुरूप कार्य करते हुए समाज में सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने प्रशिक्षण अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत अल्मोड़ा जिले के सभी 15 मंडलों में ऐसे प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मंडल में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित होगा और इन वर्गों में रात्रि प्रवास अनिवार्य रखा गया है, ताकि कार्यकर्ता प्रशिक्षण के सभी सत्रों में पूर्ण रूप से भाग लेकर संगठनात्मक विषयों को गहराई से समझ सकें। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से कार्यकर्ताओं को न केवल वैचारिक रूप से मजबूती मिलती है, बल्कि संगठनात्मक दृष्टि से भी उन्हें बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे प्रशिक्षण वर्ग से प्राप्त ज्ञान और अनुभव को अपने-अपने क्षेत्रों में ले जाकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करें।

रहें उपस्थित

प्रशिक्षण वर्ग में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली। प्रशिक्षण अभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं को वैचारिक, संगठनात्मक और नेतृत्व क्षमता के स्तर पर सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे वे आने वाले समय में पार्टी के कार्यक्रमों और जनसेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ा सकें। प्रथम दिवस के कार्यशाला का संचालन अर्जुन बिष्ट और देवेंद्र भट्ट ने किया। जिलाध्यक्ष महेश नयाल, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, पूर्व जिलाध्यक्ष गोविन्द पिलखवाल,पूर्व जिलाउपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी,दिनेश मठपाल,मीना नेगी,अर्जुन बिष्ट,देवेंद्र भट्ट,मीरा मिश्रा,आनन्द भोज, राहुल जोशी, दीपा अधिकारी,कमल वर्मा, दीपक सिंह भण्डारी,पंकज जोशी, मनोज सनवाल, रंजीत भंडारी,
दर्शन रावत,धर्मेन्द्र बिष्ट,संदीप श्रीवास्तव,मनोज जोशी,सौरभ वर्मा, निशा बिष्ट, मनीष जोशी, गोविन्द मटेला, श्याम पाण्डे,धर्मवीर आर्या, चन्दन बहुगुणा, अभिषेक जोशी,शुभम रौतेला, दिव्या जोशी, मोहित बिष्ट,सौरभ भट्ट,सुरेश चंद्र, अर्जुन बिष्ट, श्याम पाण्डे, संजय जोशी, राहुल जोशी, मीरा मिश्रा,मोहम्मद असलम एडवोकेट तसनीम अंसारी, अकबर खान, मोहम्मद मुस्ताकिम मलिक,सरदार गुरदीप सिंह आनंद, हाजी इस्माइल बख्श, राजीव गुरुरानी, नीरज सांगा, कमला तिवारी,दानिश अंसारी,सुधीर कुमार, प्रीति रस्तोगी आदि लोग उपस्थित रहे।