अल्मोड़ा: राजकीय इंटर कॉलेज सलौंज में व्याख्यान का आयोजन, छात्र-छात्राओं को समय की चुनौती से निपटने हेतु किया प्रेरित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पीएमश्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सलौंज में आज विद्यालय में आयोजित नागरिक कौशल, संविधानिक महत्व और विशेषज्ञ व्याख्यान का सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

नागरिकता विषय पर की विस्तारपूर्वक चर्चा

जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. कपिलेश भोज साहित्यकार ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए नागरिकता विषय पर विस्तार पूर्वक चर्चा की तथा सभी छात्रों को पढ़ने के लिए प्रेरित किया। इसी क्रम में अगले व्यक्ता के रूप में राजकीय महाविद्यालय सोमेश्वर के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विपिन चंद्र पुजारी एवं डॉ. हिमाद्री आर्या ने छात्र-छात्राओं को कठिन परिश्रम के साथ-साथ वर्तमान समय की चुनौतियों से निपटने के लिए कई प्रेरक प्रसंगों द्वारा छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया। अंत में प्रधानाचार्य गिरीश लाल आगरी द्वारा सभी का आभार व्यक्त करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

रहें उपस्थित

इस कार्यक्रम में नवीन सनवाल, शंकर सिंह भैसोड़ा, ललित तिवारी, मीता खन्ना, गीता आर्य, उर्मिला शर्मा, शबाना परवीन, गौरव भाकुनी, बेनी प्रसाद, प्रगति रौतेला, काजल भोज आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुंदर नेगी ने किया।