अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में दिनांक- 25/02/2026 को शचि शर्मा सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा व ड्रग इंस्पेक्टर अल्मोड़ा पूजा जोशी द्वारा सुरक्षित दवा सुरक्षित जीवन अभियान के अनुक्रम में दुरस्त क्षेत्र स्थित डा० लीलाधर भट विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज द्वाराहाट व ग्राम- सलालखोला जामड़ (द्वारहाट)में विधिक जागरूकता शिविरो का आयोजन किया गया।
दी यह जानकारी
इन शिविरों का आरंभ नालसा थीम गीत “एक मुट्ठी आसमान” चला कर किया गया। शिविर में उपस्थित व्यक्तियों व विद्यार्थियों को दवाएं लेते समय सावधानियां, एक्सपायरी दवाओं के दुष्प्रभाव, महिला सशक्तिकरण, घरेलू हिंसा अधिनियम,2005, दहेज निषेध अधिनियम, बाल विवाह निषेध, नालसा (गरीबी उन्मूलन) योजना 2015, ई- टू कॉपी, ई- सेवा केंद्र,चाइल्ड लाइन नंबर 1098, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100, महिला मुआवजा योजना 2020, पोक्सो अधिनियम,पीसी एवं पीएनडीटी अधिनियम, एनडीपीएस अधिनियम, पॉश अधिनियम 2013, दिनांक 02/01/2026 से जनपद में चल रहे 90 दिवासीय मध्यस्थता अभियान, दिनांक 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के लाभ आदि के विषय में जागरूक किया गया व पंपलेट वितरित किए गए। डा० लीलाधर भट विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज द्वाराहाट की छात्राओं द्वारा बाल विवाह प्रतिषेध पर नुक्कड़ नाटक आयोजित किया गया।शिविरों में अधिकार मित्र उपस्थित रहें।