अल्मोड़ा: आतंक का पर्याय बना गुलदार, यहां लगे ट्रैप कैमरा, बढ़ाई गश्त

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर के बमनफल्या और नारनतोली में गुलदार का आतंक बना हुआ है। जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।

गुलदार का आतंक

जानकारी के अनुसार यहां गुलदार एक सप्ताह के भीतर वह चार मवेशियों को अपना निवाला बना चुका है। जिससे लोगों में भय बना हुआ है। वहीं वन क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार लोहनी ने बताया कि गुलदार की सक्रियता का पता लगाने के लिए ट्रैप कैमरा लगा दिया गया है। साथ ही टीम लगातार गश्त कर रही है।