अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में गांवों से लेकर मैदानों तक गुलदार का आतंक बना हुआ है। जिससे लोगों में दहशत है।
गुलदार का आतंक
वहीं इन दिनों पाताल देवी में गुलदार का आतंक बना हुआ है। जिस पर लोगों ने वन विभाग से गुलदार की दहशत से निजात दिलाने की मांग की है। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में गश्त की है। साथ ही लोगों से सतर्कता बरतने के अपील की है। कहा कि जरूरत पड़ी तो ट्रैप कैमरे भी लगाए जाएंगे।