अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में नगरों से लेकर गांवों तक गुलदार आतंक का पर्याय बना हुआ है। जिससे लोगों में दहशत है।
निजात दिलाने की मांग
वहीं नगर से सटे न्यू आदर्श कॉलोनी खत्याड़ी में इन दिनों गुलदार का आतंक बना हुआ है। जानकारी के अनुसार खत्याड़ी के न्यू आदर्श कॉलोनी, मनोज विहार समेत अन्य रिहायशी इलाकों के पास गुलदार की चहलकदमी से लोगों में दहशत का माहौल है। गुलदार की चहलकदमी सीसीटीवी में कैद होने के बाद लोगों में दहशत बढ़ गई है। जिस पर लोगों ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की है।