अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा नगर के कर्नाटक खोला में आतंक का पर्याय बना गुलदार वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया है।
पिंजरे में कैद
जानकारी के अनुसार यहां बीते लंबे समय से गुलदार का आतंक बना हुआ था। वन विभाग द्वारा बीते दिनों कर्नाटक खोला में गुलदार द्वारा एक व्यक्ति पर हमले की सूचना के बाद गश्त बढ़ाई गई थी। साथ ही पिंजरा भी लगाया गया था। ट्रैप कैमरा भी लगाया गया। वहीं अब पिंजरे में एक गुलदार कैद हो गया है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। गुलदार को रस्क्यू सेंटर अल्मोड़ा ले जाया गया है। सोमवार सुबह करीब छह बजे गुलदार पिंजरे में फंस गया। वन विभाग का कहना है की तेंदुए को एक हफ्ते तक वह अपने रेस्क्यू सेंटर में रखेंगे और उसके बाद उसे किसी बड़े जंगल में छोड़ दिया जाएगा। वहीं फ्रेंड्स क्लब के अध्यक्ष गौरव जोशी ने सभी क्षेत्रवासियों की तरफ से वन विभाग का आभार जताया कि उन्होंने क्षेत्र में आतंक का पर्याय बन चुके तेंदुए को पिंजरा लगाकर पकड़ लिया।
रहें मौजूद
इस मौके पर वन दरोगा अमित भैसोड़ा, गौरव शेट्टी, चंद्रदत्त जोशी, भूपेश मुस्यूनी, सागर गंगोला, फ्रेंड्स क्लब के सदस्य– कमलेश बिष्ट, निखिल तिवारी , मोनू उप्रेती, कपिल नयाल, प्रियांशु जोशी, सूरज, मनीष ग्वासकोटी, आसपास के क्षेत्रवासी आदि मौजूद रहें।