अल्मोड़ा: “आओ हम सब योग करे” अभियान, योग प्रशिक्षु खुशबू तिवारी ने मिनर्वा रेंज चाइल्ड एकेडमी में बच्चों और शिक्षकों को सिखाएं योग के गुर

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आओ हम सब योग करे अभियान के तहत जनपद में योग शिविरों का आयोजन जारी है।

बताएं यह प्राणायाम

इसी क्रम में एसएसजे परिसर की योग प्रशिक्षु खुशबू तिवारी ने मिनर्वा रेंज चाइल्ड एकेडमी में बच्चों और शिक्षकों को योग के गुर सिखाएं। उन्होंने कहा कि नियमित योग से शरीर को कई फायदे होते हैं। कहा कि योग स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है। उन्होंने नियमित दिनचर्या में योग को शामिल करने का आह्वान किया। इसके अलावा योग प्रशिक्षक खुशबू तिवारी ने योग के विभिन्न प्राणायामों के बारे में बताया।