अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आओ हम सब योग करे अभियान के तहत जनपद में योग शिविरों का आयोजन जारी है।
बताएं यह प्राणायाम
इसी क्रम में एसएसजे विश्वविद्यालय की ओर से योग शिविर लगाया गया। योग विज्ञान विभाग सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा की छात्रा ललिता तोमक्याल के द्वारा पुलिस लाइन अल्मोड़ा में 21 मई से 21 जून 2025 तक निः शुल्क योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिभागियों को आसान, प्राणायाम, मुद्रा, जप, प्रार्थना के साथ ही भक्ति योग व हास्य योग का अभ्यास कराया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. नवीन चंद्र भट्ट ने बताया कि उत्तराखंड के साथ्ज्ञ देश के विभिन्न राज्यों में भी योग शिविर लगाए जा रहे हैं।
बताया यह खास उद्देश्य
इस अभियान का उद्देश्य जन-जन तक योग के जागरूकता को फैलाना एवं आमजनमानस को स्वस्थ्य रखना है। इस अभियान से समाज के हर वर्ग को जोड़े जाने का लक्ष्य रखा गया है जिस हेतु विद्यार्थियों के योग प्रशिक्षुओं एवं योग स्वयंसेवकों द्वारा विभिन्न विद्यालयों में जाकर योग शिविर लगाए जा रहे हैं साथ ही आमजनमानस हेतु देश एवं प्रदेश के ग्रामीण एवं शहरीय क्षेत्रों में प्रातः एवं सायं कालीन सत्रों में योग शिविरों का आयोजन कराया जा रहा है।