अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आओ हम सब योग करे अभियान के तहत जनपद में योग शिविरों का आयोजन जारी है।
बताएं यह प्राणायाम
इसी क्रम में एसएसजे विश्वविद्यालय की ओर से योग शिविर लगाए जा रहें है। जिसमें सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा द्वारा डॉक्टर नवीन भट्ट के संरक्षण में नियमित रूप से नि:शुल्क योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे योग प्रशिक्षक प्रिया सुप्याल ने दिनांक 26 मई सोमवार कों योग शिविर के छठवे दिन अपने गांव आरोही सुपाई बाड़ेछीना अल्मोड़ा मे योगासन का अभ्यास करवाया और साथ ही इसके होने वाले लाभ व सावधानियां के बारे में बताया। जिसमे बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।
बताया यह खास उद्देश्य
इस अभियान का उद्देश्य जन-जन तक योग के जागरूकता को फैलाना एवं आमजनमानस को स्वस्थ्य रखना है। इस अभियान से समाज के हर वर्ग को जोड़े जाने का लक्ष्य रखा गया है जिस हेतु विद्यार्थियों के योग प्रशिक्षुओं एवं योग स्वयंसेवकों द्वारा विभिन्न विद्यालयों में जाकर योग शिविर लगाए जा रहे हैं साथ ही आमजनमानस हेतु देश एवं प्रदेश के ग्रामीण एवं शहरीय क्षेत्रों में प्रातः एवं सायं कालीन सत्रों में योग शिविरों का आयोजन कराया जा रहा है।