अल्मोड़ा: आओ हम सब योग करें: योग प्रशिक्षक गीतांजलि सतवाल ने स्कूली बच्चों को कराया योगाभ्यास, योग की भूमिका पर रखें विचार

आओ हम सब योग करे  अभियान योग विज्ञान विभाग सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के तत्वधान में योग शिविर आयोजित हो रहें हैं।

कराया योगाभ्यास

जिसमे योग प्रशिक्षक गीतांजलि सतवाल ने आज योग शिविर के बारवे दिन स्कूल राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अल्मोडा सभी आसनों का अभ्यास कराया तथा इनके लाभ व सावधानियां के बारे में बताया। योग शिविर में विद्यार्थी बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं तथा स्कूल के प्राचार्य ने वर्तमान समय में योग की भूमिका पर अपने विचार रखते हुए छात्र-छात्राओं को योग की प्रति जागरूक किया। साथ ही स्कूल के शिक्षक व कर्मचारी भी कार्यक्रम की प्रशंसा कर रहे हैं व बता रहे हैं कि योग के प्रति  ऐसे जागरूकता अभियान चलाते रहने चाहिए।