अल्मोड़ा: बारिश के बाद जनजीवन प्रभावित, इतनी ग्रामीण सड़के बंद

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते दो दिनों से लगातार बारिश हुई। जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ है। साथ ही सड़कों पर मलबा आने से भी नुकसान हुआ है।

बंद सड़कों को खोलने का कार्य जारी

मिली जानकारी के अनुसार बीते कल शनिवार से मौसम साफ रहा। वहीं अभी भी 27 ग्रामीण सड़के बंद है। मलबा आने से जिले की 27 सड़कों पर यातायात बंद रहा। इसमें तीन राज्य राजमार्ग खैरना-रानीखेत-मोहान, बाड़ेछीना-शेराघाट और सिमलखेत-भनोली-काफलीखान शामिल हैं।  इसके अलावा जिला मार्ग में पनुवानौला-वृद्ध जागेश्वर और खूंट-काकड़ीघाट सड़क शामिल रही। वहीं, ग्रामीण सड़कों डोबाचौसली, द्वारसों-काकड़ीघाट, ताड़ीखेत-ऊनी, धौलादेवी-खेती, चौकुना-रतखान, शेराघाट-कुंज किमोला, बलमरा-स्याल्दे केदार, बसौली-नाईढौल, खीड़ा-खजुरानी, ज्यार-नैणी, चैलछीना, दिगोली-कांडा, मनान-सिलंगिया, जैंती-मोरनोला, न्योलीखान-शेराघाट, चलमोड़ी गाड़ा-कलौटा, मोरनौला-वल्का-लोहाघाट, वलमरा-गुदलेख, चिल सिंधिया मल्ला, छाजा-फटकालडुंगरा, ध्याड़ी-मिरगांव सड़कों पर यातायात ठप है। हालांकि, राष्ट्रीय राजमार्ग अल्मोड़ा-क्वारब-नैनीताल पर यातयात सुचारू हुआ। प्रशासन की ओर से बंद सड़कों को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।