अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में लगातार मौसम में हो रहे बदलाव के चलते और और मानसूनी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ऐसे में आवाजाही करने पर भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
यह मोटर मार्गों पर आया मलबा
जानकारी के अनुसार बारिश के दौरान मलबा आने जिले में सात ग्रामीण मोटर मार्गों पर यातायात बाधित रहा। शनिवार को झमाझम बारिश हुई। इस दौरान जिले के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में सात ग्रामीण मोटर मार्गों पर मलबा आ गया। जिसमें रतखाल-खैलून-सीमा-रिसटाना, नौला-सुरईखेत, वल्मरा-स्याल्दे-केदार, भाकुड़ा-तल्ली-चनोली, तामाढौन-गोलना, चकरगांव-घुघुती व चमकना-अधेखात मोटर मार्ग बंद रहे। जिस पर छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ी।