अल्मोड़ा: बारिश से जनजीवन प्रभावित, इन ग्रामीण सड़कों पर मलबा आने से आवाजाही हुई बंद

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में लगातार बारिश का दौर जारी है। जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आज भी मौसम विभाग ने जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

सड़कों पर आया मलबा

मिली जानकारी के अनुसार लगातार हो रही बारिश से जिले की आठ ग्रामीण सड़कों पर मलबा आ गया है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार बारिश से जिले की झिमाड़-भेटाकोट, मासी-गैरखेत, भुजान-चापड़ा, हिनोना-कानखेलपटी, देघाट-चिंतोली, बासोट-बिनोली, दाड़िमखोला-सकनियाकोट और चायखान-थुवासिमल सड़कों पर मलबा आ गया। जेसीबी की सहायता से सड़कों पर मलबा हटाने का प्रयास किया गया। शाम तक कुछ सड़कों पर आवाजाही शुरू भी कर दी गई। इसके अलावा आज चायखान से जैंती मार्ग यातायात के लिए बंद है। वहीं थाना दन्या
बसोली खान से पनार की तरफ सड़क टूट गई है। जिससे यह मार्ग सभी वाहन के लिए बंद है।