अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में लगातार मौसम में बदलाव जारी है। जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
यातायात प्रभावित
इसी क्रम में सड़कों पर भी मलबा आने से आवाजाही प्रभावित हो रही है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को दो राज्य राजमार्ग समेत छह सड़कों पर आवाजाही बाधित रही। बारिश के कारण मरचूला-सराईखेत सड़क पर मलबा आ गया। इस कारण यातायात ठप हो गया। वहीं, पुल टूटने से बंद हुए खैरना-रानीखेत हाईवे पर मंगलवार को भी आवाजाही शुरू नहीं हो सकी। इसके अलावा चार ग्रामीण सड़कों पर भी मंगलवार को मलबा और बोल्डर आ गए।