अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते कुछ दिनों से मौसम में बदलाव के साथ बारिश का दौर जारी है। ऐसे में लगातार हो रहीं बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। आवाजाही में भी दिक्कते हो रहीं हैं।
जिले में जमकर बरस रहें मेघ
मिली जानकारी के अनुसार बारिश से पहाड़ी से मलबा आने से काफलीखान-भनोली-सीमलखेत स्टेट हाइवे समेत चार ग्रामीण मोटर मार्ग बंद है। जिससे 15 हजार की आबादी प्रभावित हुई है। सभी बंद मोटरमार्गों को खोलने के लिए जेसीबी मशीनें लगाई गई हैं। आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी अनुसार शनिवार को अधिकत तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।