अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते कल रात से लगातार बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने कल भी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
बारिश से जनजीवन प्रभावित
वहीं जिले में लगातार हो रहीं बारिश से मलबा और बोल्डर आने से जिले की छह ग्रामीण सड़के बंद हो गई। मिली जानकारी के अनुसार खैरना- रानीखेत-रामनगर स्टेट हाइवे में भी घंटों यातायात बाधित रहा। हालांकि प्रशासन की ओर से अवरूद्ध मार्गों को खोलन का कार्य किया जा रहा है।मलबा और बोल्डर आने से धौलादेवी खेती मोटर मार्ग, द्वाराहाट-भगतोला, शेराघाट-भनोली, डोबा चौसली, द्वारसों-काकड़ीघाट समेत खैरना-रानीखेत-मोहान स्टेट हाइवे में मलबा आने से घंटो यातायात प्रभावित रहा। हालांकि प्रशासन की ओर से मार्गों को खोलने के लिए जेसीबी तैनात की गई है।