अल्मोड़ा: विगत वर्ष की भांति साह-चौधरी समाज अल्मोड़ा के द्वारा महिला होलीकोत्सव का आयोजन

आज दिनांक 13 मार्च 2022 रविवार को कुंदन लाल साह स्मारक प्रेक्षागृह में साह-चौधरी समाज द्वारा विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी महिला होलिकोत्सव का आयोजन किया गया

दीप प्रज्वलित के साथ किया होली का शुभारंभ:

जिसमें सर्वप्रथम वरिष्ठ महिला संरक्षक श्रीमती रक्षा साह, करुणा साह, सुशीला शाह, राधिका साह, पूर्व अध्यक्ष श्यामलाल साह, लक्ष्मी लाल साह,सुंदर लाल चौधरी, अध्यक्ष प्रभात साह द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया।

महिलाओं द्वारा गाई गई होलियों ने दर्शकों का मन मोह लिया:

जिसके पश्चात सिद्धि के दाता गणेश वंदना से होली का शुभारंभ किया गया। महिलाओं द्वारा गाई गई होलियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

जलपान के साथ उत्सव का हुआ समापन:

तत्पश्चात स्वांग कार्यक्रम स्थानीय महिला द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के अंत में जलपान के साथ उत्सव का समापन हुआ।

कार्यक्रम में उपस्थित रहे:

इस अवसर पर साह चौधरी समाज के अध्यक्ष प्रभात साह, उदयराज साह, सचिव दीपक साह, पूर्व महासचिव शरद लाल साह,नवीन लाल साह, प्रमोद चौधरी, कुंदन लाल साह, स्मारक परीक्षा ग्रह के संचालक सुदर्शन लाल साह,राजा साह, हर्षवर्धन चौधरी,बी.पी साह, ललित चौधरी, दिनेश चंद्र साह, पवन साह, मीडिया प्रभारी हिमांशु साह, संजय साह, अनिमेष साह, डॉ. इला शाह,मनीषा साह,पूजा साह,भावना साह, किरन साह, विनीता साह, सविता साह, नीमा साह, निर्मला साह, शांति साह,सुनीता साह, जानकी चौधरी,अनीता साह, यादवेन्द्र साह, रजत साह, देवाशीष साह,राजेश साह, अभय राज साह आदि उपस्थित रहे।