अल्मोड़ा: बिजली  पोल से  गिरकर लाइनमैन की मौत

बिजली के पोल पर चढ़कर लाइन ठीक करने के दौरान लाइनमैन पोल से नीचे गिर गया जिसके बाद साथी उसे बेस अस्पताल लेकर पहुंचे । जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।

नीचे रखे ट्रांसफार्मर की नुकली बुशिंग से उसके सिर में गंभीर चोट पहुंची

प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरुवार की सुबह मनान फीडर में ब्रेकडाउन चल रहा था। जिसके बाद लाइनमैन पोल में चढ़कर कार्य कर रहे थे। इस दौरान लाइन को ठीक करने के लिए हवालबाग ब्लॉक के शीतलाखेत ग्राम डोलपोखरा निवासी कृपाल सिंह (38) पुत्र हर सिंह बिष्ट बिजली के खंभे पर चढ़ा, और वह अचानक से खंभे से नीचे गिर गया । नीचे रखे ट्रांसफार्मर की नुकली बुशिंग से उसके सिर पर गंभीर चोट पहुंची। घटना के बाद साथी उसे बेस अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।  वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया है। लाइनमैन की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।