अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है।
पुलिस ने किया गिरफ्तार
इसी क्रम में थानाध्यक्ष लमगड़ा राहुल राठी के नेतृत्व में दिनांक 01/01/ 2025 को थाना लमगड़ा पुलिस टीम द्वारा ग्राम खांकर में चेकिंग के दौरान फास्ट फूड की दुकान मे अवैध रूप से शराब बेचने व पिलाते हुए पकड़े जाने पर दुकानदार हयात सिंह (37 वर्ष) पुत्र मदन सिंह निवासी ग्राम खांकर चौकी मोरनौला थाना लमगड़ा अल्मोड़ा को अंतर्गत धारा 60/21 एक्साइज एक्ट में गिरफ्तार किया गया। मौके पर दुकान से 14 पव्वे देसी शराब गुलाब मार्का व 20 खाली पव्वे, 04 प्लास्टिक ग्लास, 01 प्लास्टिक जग एवं शराब बेचकर कमाए ₹900 बरामद किए गए।
लमगड़ा पुलिस टीम रहीं शामिल
1- उप निरीक्षक मनोज कुमार चौकी प्रभारी मोरनौला
2- हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह
3- कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह
4- कांस्टेबल बिशन सिंह