अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में आज पांच सीटों पर पहले चरण में मतदान होगा। जिसमें गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, हरिद्वार, अल्मोड़ा, व नैनीताल शामिल है। जिसके बाद 4 जून को रिजल्ट आएगा।
लोकसभा चुनाव 2024
अल्मोड़ा में आज अल्मोड़ा संसदीय सीट के चार जिलों के 13 लाख 59 हजार 815 वोटर अपना सांसद चुनने को मतदान करेंगे। इनमें 679943 पुरुष, 650677 महिलाओं के अलावा सात थर्ड जेंडर मतदाता पंजीकृत हैं। इसके अलावा 29188 सर्विस मतदाता भी सांसद चुनने में अपनी भागीदारी निभाएंगे।
शांतिपूर्ण मतदान जारी
एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में अल्मोड़ा पुलिस द्वारा जनपद के समस्त मतदान स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शांतिपूर्वक मतदान चल रहा है