अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में आज पांच सीटों पर पहले चरण में मतदान हुआ। जिसमें गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, हरिद्वार, अल्मोड़ा, व नैनीताल शामिल है। जिसके बाद 4 जून को रिजल्ट आएगा।
लोकसभा चुनाव 2024
मतदान को लेकर युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक में उत्साह दिखा। आज अल्मोड़ा जिले में 9078 युवा मतदाता पहली बार मतदान के लिए पंजीकृत थे।मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले में 9078 युवा मतदाता पहली बार मतदान के लिए पंजीकृत थे। जानकारी के अनुसार उत्तराखंड में पांच लोकसभा सीटों, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी गढ़वाल, अल्मोड़ा और नैनीताल-ऊधमसिंहनगर सीट पर मतदान हुआ। प्रदेश में शाम पांच बजे तक 53.56% फीसदी मतदान हुआ।
शाम पांच बजे तक उत्तराखंड की लोकसभा सीटों पर हुए मतदान का प्रतिशत
अल्मोड़ा- 44.43 प्रतिशत
गढ़वाल- 48.79 प्रतिशत
हरिद्वार- 59.01 प्रतिशत
नैनीताल-ऊधमसिंह नगर- 59.36 प्रतिशत
टिहरी गढ़वाल- 51.01 प्रतिशत