अल्मोड़ा: लोकसभा चुनाव: 854 मतदान कर्मियों को दिया प्रशिक्षण, वीपीपैट और ईवीएम की बताई बारीकियां

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। लोकसभा चुनाव होने वाले है। जिसको लेकर तैयारियां चल रही है। वहीं लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शनिवार को 854 कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया।

लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान कर्मियों को दिया प्रशिक्षण

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को सोबन सिंह जीना परिसर के सभागार में जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के 408 मतदान कर्मियों और 146 माइक्रो ऑब्जर्वर को जबकि उदय शंकर नाट्य अकादमी में रानीखेत विधानसभा के 300 मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। मतदान कर्मियों को वीपीपैट और ईवीएम का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही मतदान प्रक्रिया की बारीकियां बताई।