अल्मोड़ा: महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महिलाओं के अधिकारों के लिए की वकालत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा महिला कांग्रेस द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में नारी न्याय सम्मेलन आयोजित किया गया।

महिलाओं के न्याय के लिए लड़ाई बेहद जरूरी

जिसमें महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट की अध्यक्षता में कहा कि आज महिलाओं के न्याय के लिए लड़ाई बेहद महत्वपूर्ण है। उत्तराखण्ड में पिछले छः सालों से महिलाओं के साथ सबसे ज्यादा उत्पीड़न, बलात्कार जैसी घटनायें हुई हैं। देश की आबादी के आधे हिस्सों में नारियों के साथ लगातार उत्पीड़न की घटनाओं को देखते हुए उत्तराखण्ड में महिला कांग्रेस ने नारी न्याय सम्मेलन आयोजित करके महिलाओं के साथ उत्पीड़न जैसी घटनाओं के खिलाफ समग्ररूप में आवाज उठाकर प्रदेश की भाजपा सरकार से महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा के लिए आवाज उठाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि नारी न्याय सम्मेलन प्रत्येक ब्लाक में आयोजित करके महिलाओं के अधिकारों के लिए जागरूकता फैलाने का कार्य महिला कांग्रेस करेगी। कहा नारी न्याय सम्मेलन से महिलाओं में नयी जन चेतना जगाने के लिए महिला कांग्रेस प्रतिबद्ध हैं।

यह लोग रहें मौजूद

कार्यक्रम में विधायक मनोज तिवारी, जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, महिला नगर अध्यक्ष दीपा साह, निर्मला काण्डपाल, जय जोशी, गीता पाण्डेय, फेमिना खान, तारा भण्डारी, हंसा बिष्ट, राधा तिवारी, हंसा मर्तोलिया, राधा टम्टा सरस्वती रोढिया, किरन आर्या, बीना पाण्डेय, पुष्पा पाण्डेय सहित दो दर्जन महिला कार्यकर्ता मौजूद रहें।