अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में सावन मेले की तैयारी को लेकर महिला कल्याण संस्था द्वारा आज महिला कल्याण संस्था के ऑफिस नंदा देवी में विभिन्न सांस्कृतिक टीमों की मीटिंग की गई जिसमें भजनों से कार्यक्रम को शुरू किया गया
दी यह जानकारी
इस कार्यक्रम में तय किया गया कि सावन मेला 12 व 13 अगस्त को किया जाएगा। जिसमें प्रथम दिवस सिद्ध नौला मंदिर से जल लेकर एक जलाअभिषेक यात्रा नंदा देवी मंदिर तक निकाली जाएगी। मंदिर में पहुंच कर जल से नंदा देवी के शिव जी के मंदिर में जला अभिषेक किया जाएगा। उसके बाद मंदिर में कीर्तन किया जाएगा। दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। सेली सजाओ प्रतियोगिता, दुल्हन बनो प्रतियोगिता, सावन के गानों पर डांस प्रतियोगिता व कुमाऊंनी व्यंजन प्रतियोगिता आदि होंगी प्रत्येक प्रतियोगिता में जजों द्वारा प्रतियोगिता से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। कुमाऊंनी व्यंजन प्रतियोगिता में मोटे अनाज से विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाने होंगे जो की प्रतियोगी घर से ही बना कर लाएंगे इसके अलावा विभिन्न खाने की स्टाल भी लगाए जाएंगे जिन्हें महिलाएं बेचेंगी। उससे जो आय होगी वह महिलाओं की स्वयं की आय होगी।
रहें उपस्थित
कार्यक्रम की अध्यक्षता रीता दुर्गापाल द्वारा की गई एवं संचालन मीता उपाध्याय द्वारा किया गया। कार्यक्रम में संस्था की आशा कर्नाटक, आशा पंत, रीता जोशी, इंदिरा लोहानी, दीपा सतीश जोशी, ममता चौहान, अंजू अग्रवाल, चंद्रा अग्रवाल, गीता शाह, राधिका जोशी, मंजू रावत, सरला बिष्ट, रमा जोशी, अनीता रावत, दीपा जोशी, आदिति अग्रवाल पांडे, रेखा चौहान, रिचा दुर्गापाल, कंचन दुर्गापाल, सरस्वती आर्या, इंदिरा गनघरिया, रीता सनवाल, नीला दुर्गापाल, कमला भट्ट, प्रभा कनवाल, कुसुम जोशी, प्रभा बोरा जया पंत नीमा देवी भारती गीता रावत प्रेमा कनवाल, प्रेमा जीना, सुनीता बिष्ट, बसंती लटवाल, हीरा देवी, गीता भट्ट, नेहा महाजन, दीपा बिष्ट, विमला तिवारी, मुन्नी बिष्ट, बसंती सिजवाली, मुन्नी जीना, पूजा सेन वर्मा, तारा नैनवाल, गंगा भट्ट, तारा देवी, गोपा नयाल, भावना रावत, ममता बिष्ट, दुर्गा दोसाद, मीरा हीरा कनवाल, लीला कनवाल, जानकी बिष्ट, पुष्पा आर्या, ममता खत्री आदि उपस्थित रहे।