अल्मोड़ा: आगामी 08 अप्रैल से मल्ला महल में होगा महिला रामलीला मंचन का आयोजन, नये प्रसंग व अद्भुत कार्यक्रम होंगे प्रस्तुत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। महिला रामलीला मंचन कार्यक्रम‌ को लेकर दिनांक 9 फरवरी 2024 को श्री राम सांस्कृतिक समिति एवं दिशा अकेडमी अल्मोड़ा के संयुक्त तत्वाधान में एक बैठक का आयोजन किया गया‌।

महिला रामलीला मंचन का होगा आयोजन

जिसमें विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी महिला रामलीला मंचन को लेकर सर्वसम्मति से चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिसमें कहा कि इस वर्ष महिला रामलीला का मंचन चैत्र नवरात्रि में दिनांक 8 अप्रैल 2024 से 18 अप्रैल 2024 तक किया जाएगा। मंचन हेतु स्थान- मल्ला महल (पूर्व कलेक्ट्रेट) अल्मोड़ा तय किया गया है।  इस वर्ष महिला रामलीला मंचन में कई नए प्रसंग एवं कई अद्भुत कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। रामलीला हेतु तालीम दिनांक 11 फरवरी 2024 से स्थान दिशा अकैडमी अल्मोड़ा में सायं 5 बजे से की जाएगी।जिसमें अल्मोड़ा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से कलाकार प्रतिभाग करेंगे।

बैठक में रहें उपस्थित

बैठक का की अध्यक्षता पुष्पा नेगी द्वारा की गई एवं संचालन शगुन त्यागी द्वारा किया गया।
बैठक में हरीश कनवाल जगदीश वर्मा, राजेंद्र तिवारी, कपिल मल्होत्रा, दीपक कुमार, पंकज भगत, कमल जोशी, गर्वित तिवारी, हर्षिता तिवारी, रीता तिवारी, प्रीति बिष्ट दीप्ति रावत,  लीला जोशी, तारा तिवारी, धीरा तिवारी, पुष्पा पांडे, खुशी बिष्ट, मानसी जोशी आदि उपस्थित रहें।