अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दिनांक 27.10.2025 को अमरदीप शर्मा निवासी मंदिर लाइन रानीखेत अल्मोड़ा ने तहरीर दी कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा स्वंय व पड़ोसी के घर का ताला तोड़कर सोने व चाँदी के आभूषण व रुपये चोरी कर ली गयी है। जिस पर कोतवाली रानीखेत में एफआईआर नं0- 331(3)/305 बीएनएस बनाम अज्ञात में अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस की कार्यवाही
इसी क्रम में एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा मामले का संज्ञान लेकर संबंधितो को चोरी की घटना का शीघ्र अनावरण करने व संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये थे। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत अशोक धनकड़ व प्रभारी एसओजी भुवन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तलाश/ सुरागरसी-पतारसी करते हुए करीब 80 सीसीटीवी की फुटेजों का गहन अवलोकन करते हुए दिनांक 29.10.2025 को अभियुक्त संतोष सिंह रावत उर्फ माहते उम्र- 35 वर्ष पुत्र धीरज सिंह रावत निवासी नई बस्ती टावर थाना क्लेमनटाउन, देहरादून को क्लेमनटाउन, देहरादून से गिरफ्तार किया गया और उसके कब्जे से चोरी का सामान (चोरी किये गये सोने का पैंडल-01, सोने की अंगूठी-02 व 15450 रुपये नगद) बरामद किया गया। एफआईआर से सम्बन्धित बरामदगी एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी के उपरांत पंजीकृत एफआईआर में वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा पुलिस टीम को 5000 रुपये के नगद पुरस्कृत किया गया।
चोरी की घटना का खुलासा
बताया कि दिनांक 25/10/2025 को घूमने के बहाने से रानीखेत आया और एक स्थानीय होटल में कमरा लेकर रहा। दिनांक 26/10/2025 को इसके द्वारा आर्मी आवासीय एरिया की रैकी की गई और दिनांक 27/10/2025 को पूर्वाहन में जब आवासीय परिसर के लोग नर सिंह ग्राउंड में किसी कार्यक्रम में गये थे तो हिस्ट्रीशीटर सन्तोष ने मौके का फायदा उठाकर अमरदीप शर्मा के बंद घर का ताला तोड़कर नगदी और ज्वैलरी चोरी कर ली। चोरी करने के तुरंत बाद टैक्सी बुक कर हल्द्वानी गया और वहां से अन्य साधन से देहरादून को रवाना हो गया। सन्तोष शातिर किस्म का आदतन अपराधी है,जो ज्यादातर आर्मी एरिया में रैकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है।
कोतवाली रानीखेत पुलिस टीम रहीं शामिल
1. व0उ0नि0 कमाल हसन
2. उ0नि0 बृजमोहन भट्ट
3. हेड कानि0 अवेधश कुमार
4. कानि0 अहसान अली
5. कानि0 कमल गोस्वामी