अल्मोड़ा: जिले भर में धूमधाम से मनाई गई मकर संक्रांति, घरों में बने घुघुते

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में आज बुधवार को मकर संक्रांति पर्व धूम-धाम से मनाया गया।

धूमधाम से मनाई गई मकर संक्रांति

इस मौके पर आज लोगों ने घरों में पकवान के रूप में घुघुते बनाए। मकर संक्रांति पर्व के मौके पर लोगों ने सुबह ध्यान स्नान कर पूजा-अर्चना की। भगवान सूर्य के उत्तरायण होने पर आराधना की। भगवान सूर्य से समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य, सुख-शांति आदि की कामना की। घरों में विभिन्न पकवान भी बनाए। साथ ही घुघुते भी बनाए और उन्हें पिरोकर माला बनाई। वहीं, त्यौहार के अवसर पर सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया था। नंदा देवी, जागेश्वर, कटारमल, कसारदेवी, पाताल देवी, चितई समेत जिले भर के विभिन्न मंदिरों में काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पूजा अर्चना की।