अल्मोड़ा: धूमधाम से मनाया जाएगा महर्षि भगवान वाल्मीकि स्वामी का प्रकट दिवस, निकलेगी भव्य शोभायात्रा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आगामी 17 अक्टूबर को भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज संगठन द्वारा महर्षि भगवान वाल्मीकि स्वामी का प्रकट दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा।

निकाली जाएगी शोभायात्रा

इस मौके पर ढोल नगाड़ों के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के नगर उप सचिव एवं भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज संगठन के सुरक्षा प्रभारी प्रमुख अमन टकवाल ने बताया है कि संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा महर्षि वाल्मीकि स्वामी महाराज के प्रकट दिवस महोत्सव को बड़े ही धूमधाम से बनाया जाएगा और साथ ही साथ समाज के हर सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति का संगठन द्वारा सम्मान किया जाएगा। मंदिर प्रांगण में प्रसाद वितरण का कार्य भी संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा।

रहें मौजूद

यह कार्यक्रम भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरेश पवार के अध्यक्षता में रखा गया। जिसमे नगर अध्यक्ष किशन वाल्मीकि, नगर उपाध्यक्ष सूरज वाल्मीकि, नगर सचिव किट्टू चंदेल, नगर मीडिया प्रभारी राजकुमार एवं दर्जनों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।