अल्मोड़ा: मनोज बिष्ट, बेस्ट रनर्स यूएसए ने 09 विद्यालयों के 27 निर्धन व मेधावी विद्यार्थियों को वितरित की सहायता सामग्री, जताया आभार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई ‌है। अल्मोड़ा में मनोज बिष्ट, बेस्ट रनर्स यूएसए द्वारा 09 विद्यालयों के 27 निर्धन व मेधावी विद्यार्थियों को सहायता प्रदान की गई है।

इन्हें वितरित की सामग्री

इस कार्यक्रम के संयोजक प्रधानाचार्य पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज हवालबाग डॉ कपिल नयाल ने बताया कि रा० इ० का० बसर, रा० इ० का० कठपुड़िया,रा० इ० का० कमलेश्वर,रा० इ० का० भगतोला, रा० इ० का० चौरा हवालबाग,रा० इ०का० रेंगल, रा० बा० इ० का० एनटीडी, रा० इ०का० बिरोड़ा एवं पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज हवालबाग के 27 विद्यार्थियों को  शैक्षिणिक प्रोत्साहन के अन्तर्गत यह सहायता प्रदान की गई है। इस सहायता में प्रत्येक विद्यार्थी को ट्रैक सूट, जूते, स्वेटर, 2 जुराब, वाटर बॉटल, ज्योमेट्री बॉक्स, बैग, छाता और टोपी प्रदान किए गए हैं। इस हेतु इन विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया जिन्होंने ऐसे बच्चों की पहचान की। समस्त विद्यालयों में यह सामग्री वितरित की गई।

पूर्व में भी दी है यह सामग्री

समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों डॉ दीप जोशी, कमान सिंह खड़ायत, राजेंद्र सिंह बिष्ट ,चंद्रकला वर्मा, कमल जोशी, नवीन सोराड़ी, विनीता मेहता,कीर्ति चटर्जी   एवं इन विद्यालयों  के शिक्षकों ने इस सहायता हेतु मनोज बिष्ट एवं बेस्ट रनर्स का आभार प्रकट किया है। इससे पूर्व भी  मनोज बिष्ट ने बेस्ट रनर्स के सहयोग से 175 विद्यार्थियों को उपरोक्त सामग्री प्रदान की थी। साथ ही गत वर्ष मनोज बिष्ट द्वारा 12  विद्यालयों में कंप्यूटर, प्रिंटर, यूपीएस व इंटरैक्टिव बोर्ड ,योगा मैट, पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम आदि सामग्री प्रदान की गई थी।