अल्मोड़ा: मनोज तिवारी के जनसम्पर्क अभियान में आयी तेजी, गांव गांव और घर घर पहुंच रहे कांंग्रेस कार्यकर्ता


अल्मोड़ा विधानसभा के कांंग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी का जनसम्पर्क अभियान बड़ी तेजी के साथ चल रहा है।कांंग्रेस कार्यकर्ता टोलियों में लगातार घर घर तक पहुंच रहे हैं तथा मनोज तिवारी के पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं।

मनोज तिवारी के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की गिनवाई उपलब्धियां-

कांंग्रेस कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों को मनोज तिवारी के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की उपलब्धियां गिनवा रहे हैं तथा विकास के नाम पर मनोज तिवारी को विजयी बनाने का अनुरोध कर रहे हैं।इसके अलावा महंगाई, बेरोजगारी और स्वास्थ्य का मुद्दा लेकर भी कांंग्रेस कार्यकर्ता घर घर जा रहे हैं।आज कांंग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी ने माल,दुगालखोला में जनसम्पर्क किया।

कांंग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मत देने की अपील-

मनोज तिवारी के साथ जनसम्पर्क करने वालों में संजय दुर्गापाल,वैभव पाण्डेय,सुशील साह,किरन आर्या,पानसिंह, दीवानसिंह, मनोज वर्मा,पूरन सिंह,बबीता बिष्ट, जय बिष्ट, राहुल बिष्ट, नन्दन बिष्ट आदि ने जनसम्पर्क किया। जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने नन्दाबल्लभ जोशी,गंगादत्त पाण्डे,आनन्दी पाण्डेय,राबिन मनोज भण्डारी के साथ पूर्वी पोखरखाली में जनसम्पर्क किया।जिलाध्यक्ष पीतांबर ने स्थानीय जनता से कांंग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मत देने की अपील की।लाट देवली में जनसम्पर्क करने वालों में हर्ष कनवाल,उम्मेद कनवाल,बसन्त कनवाल,आनन्द कनवाल,देवेन्द्र सिंह कनवाल,महेश चन्द्र,ललित लाल,कुन्दन नेगी,शंकर जोशी,नवीन कनवाल, नन्दन कनवाल शामिल रहे।

किया जनसंपर्क-

त्यूनरा,गोपालधारा,बिष्टाकूड़ा में जनसम्पर्क करने वालों में ममता आर्या,सुहानी आर्या,राधा देवी,विमला देवी,कंचन,किरन सिराड़ी,दीक्षा ने जनसम्पर्क किया। झिझाड़,स्यूनराकोट और चौधरीखोला में लता तिवारी,हेमा पाण्डे,हंसा पाण्डे,विद्या आर्या,ज्योति त्यागी,सरस्वती ने जनसम्पर्क किया।पाण्डेखोला,रैखोली,लक्ष्मेश्वर में आशा जोशी,एन डी पाण्डे,जया जोशी,विद्या पाण्डे,संदीप गुरूरानी,रंजीता रावत ने जनसम्पर्क किया।पहल और तलाड़ में में वकुल साह,हिमांशु मेहता,अमित बिष्ट, मोहन देवली,अमर बिष्ट,दीपेश कांडपाल,रोहित सत्याल ने जनसम्पर्क किया।रानीधारा,जाखनदेवी में प्रीति बिष्ट, रजनी टम्टा,इन्द्रा वर्मा ने जनसम्पर्क किया।पनिउडियार में राधा बिष्ट, धीरा तिवारी,राधा तिवारी,ममता जोशी,कलावती भट्ट ने जनसम्पर्क किया।जोशीखोला,स्टेडियम में जनसम्पर्क करने वालों में वीरेन्द्र आर्या,निखिलेश कनवाल,दीपक मेहरा,नीरज डंगवाल,गोपाल मेर,नितिन भण्डारी आदि शामिल रहे।इसके अलावा कांंग्रेस कार्यकर्ताओंं ने धारानौला, नरसिंहबाड़ी, मकीड़ी,चीनाखान,शैल,राजपुरा,नियाजगंज,विवेकानन्दपुरी,फलसीमा, आफीसर्स कालोनी, जाखनदेवी, कर्नाटक खोला,धार की तूनी आदि क्षेत्रों में जनसम्पर्क किया।

जनता से मतदान करने की अपील-

इसके अलावा यूथ कांंग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मल रावत यूथ कांंग्रेस कार्यकर्ताओंं के साथ नगर क्षेत्र तथा खासपर्जा में लगातार जनसम्पर्क कर मनोज तिवारी के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।यूथ प्रदेश प्रवक्ता वैभव पाण्डेय भी लगातार कार्यकर्ताओंं के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर मनोज तिवारी के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।