अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट में एक महिला ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
जानें पूरा मामला
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में पुलिस में तहरीर सौंपी है। जिसमें बताया है कि द्वाराहाट निवासी विवाहिता मीनाक्षी का विवाह अप्रैल 2024 को वेस्ट विनोद नगर दिल्ली निवासी गिरीश उप्रेती के साथ हुआ था। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष की ओर से उनको देहज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। आए दिन मारपीट भी की। साथ ही कहा कि सास, ससुर, देवर और ननद ने उन्हें कई बार जान से मारने का प्रयास किया है।
जांच कर रही पुलिस
इस मामले में तहरीर के आधार महिला थाना पुलिस ने पति, सास, ससुर, देवर व ननद पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी हैं।