अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के बग्वालीपोखर क्षेत्र के कामा गांव निवासी शहीद कैप्टन दीपक सिंह को मरणोपरांत शौर्य चक्र मिला है।
मरणोपरांत शौर्य चक्र सम्मान से सम्मानित
जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय शहीद कैप्टन दीपक सिंह सिग्नल कोर 48वीं बटालियन राष्ट्रीय राइफल में तैनात थे। जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में 14 अगस्त 2024 को वह शहीद हो गए थे। इससे पहले उन्होंने भारी गोलाबारी के बीच अपने सैनिकों को बचाया। जख्मी होने के बाद भी एक आतंकी को घायल किया। उनके सर्वोच्च बलिदान के लिए मरणोपरांत उन्हें शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है।
जताई खुशी
इस मौके पर राष्ट्रपति भवन में एक समारोह आयोजित किया गया। जिसमें शौर्य चक्र प्राप्त करने में उनकी माता चंपा सिंह और पिता महेश सिंह कुंवार्बी को राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने सम्मान दिया। उनको यह सम्मान मिलने पर लोगों में खुशी की लहर है।
दी श्रद्धांजलि
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैप्टन दीपक सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और वीरता और उनके सर्वोच्च बलिदान के राष्ट्र की भावना और उत्तराखंड के लोगों पर पड़ने वाले महत्वपूर्ण प्रभाव पर जोर दिया। पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “अगस्त 2024 में, आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान, घायल होने के बावजूद, उन्होंने अदम्य साहस दिखाया और अंतिम सांस तक राष्ट्र की रक्षा करते हुए शहीद हो गए। उत्तराखंड की सैन्य भूमि को इस वीर सपूत पर गर्व है।”,