अल्मोड़ा: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शहीदों को किया याद, दी श्रद्धांजलि

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज शहीद दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त शासकीय कार्यालयों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

अर्पित की श्रद्धांजलि

इस दौरान कार्यालयों में उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा 2 मिनट का मौन धारण कर देश के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीदों को नमन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से सभी ने शहीदों के त्याग एवं बलिदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने तथा राष्ट्र सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।