अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक 05-02-2026 महापौर अजय वर्मा की अध्यक्षता में नगर निगम, अल्मोड़ा की मासिक अधिवेशन आहूत की गई।
मासिक अधिवेशन का आयोजन
उक्त अधिवेशन में पिछले मासिक अधिवेशन दिनांक 06-08-2025 की पुष्टि की गई, व माह अगस्त 2025 से दिसम्बर 2025 तक आय व्यय का विवरण सदन के समक्ष प्रस्तुत किया गया। उक्त अधिवेशन में नगर निगम, अल्मोड़ा के अकेन्द्रीयत कर्मचारी पेंशन नियमावली 2026 स्वीकृति हेतु सदन में प्रस्तुत की गयी जिसे सदन द्वारा सर्व सम्मति से स्वीकृत किया गया। शहरी विकास निदेशालय उत्तराखण्ड देहरादून के पत्र संख्या 4956/विविध-108 (ढॉचा)/टीसठी०/2018 दिनांक 05 जनवरी 2026, नगर पालिका परिषद अल्मोडा का श्रेणी-01 का उच्चीकरण नगर निगम श्रेणी-03 में किये जाने के कम में नगर निकाय का संरचनात्मक ढाँचा स्वीकृत किये जाने के सापेक्ष नगर निकाय के प्रस्तावित पदों के गठन का प्रस्ताव निगम बोर्ड में पारित होने एवं उक्त पर होने वाले व्यय भार का वहन करने के संकल्प रूप में पारित प्रस्ताव उपलब्ध कराये जाने के सम्बन्ध में सदन के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिसे सर्व सम्मति से स्वीकृत कर शहरी विकास निदेशालय को भेजे जाने का निर्णय लिया गया।
की यह स्वीकृति प्रदान
उक्त बैठक में अपशिष्ट निस्तारण स्थल बल्ढौटी में अपशिष्ट छटनी आदि कार्यों के लिए कार्य कर रही संस्था जीरोवेस्ट को प्रभावी कार्य न करने के कारण पूर्व में कार्य रोके जाने के निर्देश दिये गये थे, लीगेसी वेस्ट निस्तारण हेतु निविदा होने तक अपशिष्ट निस्तारण स्थल में अपशिट की छटाई के कार्यों हेतु 10 पर्यावरण मित्रों को दिनांक 01 फरवरी 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक आउटसोर्स सेवा प्रदाता के माध्यम से नियत शासनादेशानुसार नियत मानदेय रू0 200/- (दो सौ रूपया) में रखे जाने हेतु सदन द्वारा स्वीकृति प्रदान की गयी। डोर टू डोर कूड़ा उठाये जाने हेतु निविदा आमन्त्रित किये जाने की सदन द्वारा स्वीकृति प्रदान की गयी । तथा श्री हरिप्रसाद टम्टा धर्मशाला को किराये पर दिये जाने हेतु निविदा आमन्त्रित किये जाने की सदन द्वारा स्वीकृति प्रदान की गयी ।
की यह चर्चा
नगर में निर्माण कार्यों के आगणन सदन में प्रस्तुत किये गये, जिसे सदन द्वारा स्वीकृत किया गया, तथा नगर निगम, की आर्थिक स्थिति के अनुसार प्रत्येक वार्ड में निर्माण कार्य करवाये जाने का निर्णय लिया गया। सदन में नगर की सफाई व्यवस्था को दुरूस्त रखने हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किये गये, तथा नगर की पथ प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्णय लिया गया। तथा पार्षदगणों द्वारा दिये गये प्रस्तावों पर चर्चा की गयी।
रहें उपस्थित
उक्त बैठक में महापौर अजय वर्मा, नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा, सहायक नगर आयुक्त लक्ष्मण सिंह, लेखाधिकारी विनय नेगी, पार्षदगण वैभव पाण्डे, वन्दना वर्मा, अंजू विष्ट, पूनम त्रिपाठी, मीरा मिश्रा आशा विष्ट, अमित साह श्याम पाण्डे, देवेश विष्ट अभिषेक जोशी, भूपेन्द्र जोशी, ज्योति साह, एडवोकेट रोहित काकी, संजय जोशी, राहुल जोशी, विजय कुमार भट्ट, अनुप भारती, दीपक कुमार, मुकेश कुमार, विकास कुमार, अर्जुन सिंह रीना टम्टा आदि पार्षद एवं विभागाध्यक्ष उपस्थित रहें।