अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनाक 01-5-2025 को महापौर अजय वर्मा द्वारा सुबह जाखनदेवी, लक्ष्मेश्वर आदि क्षेत्र का भ्रमण किया गया।
किया भ्रमण
इस भ्रमण के दौरान महापौर द्वारा चौसार व डाइट में रखे गये कूड़ेदान, जो पूर्व में नगर निगम द्वारा हटाये गये थे, उन स्थानों में कूड़े की क्या व्यवस्था है, इसकी जानकारी ली गई । क्षेत्रवासियों द्वारा महापौर का आभार व्यक्त किया गया तथा बताया गया कि उक्त क्षेत्र में नगर निगम द्वारा चलाये गये कूड़ा वाहन में सड़क के किनारे लोगों द्वारा अपना-अपना कूड़ा कूड़ा वाहन में ही डाला जा रहा है। साथ ही पर्यावरण मित्रों द्वारा मुहल्लों से डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्र कर कूड़ा वाहन में डालकर जुड़े का निस्तारण करवाया जा रहा है।
कूड़ेदान में ही डालें कूड़ा
साथ ही बताया गया कि पूर्व में जो कूड़ेदान स्थापित थे उन्हें हटाने पर आम जनता व स्कूल के बच्चों को बन्दरों, आवारा कुत्तों व आवारा गोवंश से काफी राहत मिली है। आम जनता जनता द्वारा महापौर को बताया गया कि नगर निगम के इस सराहनीय प्रयास से आम जनता को गन्दगी से काफी राहत मिली है। महापौर अजय वर्मा द्वारा आम जनता से अनुरोध किया गया कि सभी लोग अपना-अपना कूड़ा कूडा वाहन में ही डालकर नगर को स्वच्छ व सुन्दर बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें, तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर नगर निगम कार्यालय को अवगत करायें।
दिए यह निर्देश
महापौर द्वारा भ्रमण के दौरान मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर निगम, अल्मोड़ा को स्थल पर ही निर्देश दिये गये कि उक्त सफाई व्यवस्था को सतत जारी रखा जाय, तथा जहाँ भी कूड़ा आदि पाया जाता है उसे तत्काल हटवाया जाय ।