अल्मोड़ा: अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान (SSJ मेडिकल कॉलेज) के फोरेंसिक विभाग ने अपराध अनुसंधान और जांच सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
जांच में आएगी तेजी
मिली जानकारी के अनुसार कॉलेज प्रशासन ने करीब 3 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक जीसीएमएस (गैस क्रोमैटोग्राफी-मास स्पेक्ट्रोमेट्री) मशीन स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे अब तक जहर, नशीले पदार्थों (ड्रग्स) और विस्फोटक साक्ष्यों की जांच स्थानीय स्तर पर होगी। अब तक स्थानीय प्रशासन और परिजनों को रुद्रपुर या देहरादून की लैब पर निर्भर रहना पड़ता था। मेडिकल कॉलेज में इस मशीन के लगने से अब ये तमाम जांचें अल्मोड़ा में ही संभव हो सकेंगी। यह कीटनाशकों, पर्यावरणीय प्रदूषकों और अज्ञात रासायनिक यौगिकों की सूक्ष्मता से जांच कर सकती है। साथ ही स्थानीय स्तर पर जांच होने से रिपोर्ट कम समय में उपलब्ध होगी, जिससे कानूनी मामलों का निस्तारण तेजी से होगा।