अल्मोड़ा: अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के पूर्व सैनिकों की हुई बैठक, टैम्पो संचालन, रोजगार समेत उठाए यह मुद्दे

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक 06 फरवरी 2026 को अखिल भारतीय सेवा परिषद के पूर्व सैनिको की मासिक बैठक आयोजित की गई।

बैठक का आयोजन

✅✅यह बैठक नंदा देवी मन्दिर परिसर में हुई। जिसमे दूर दराज से आये पूर्व सैनिको ने भाग लिया। जिसमे पूर्व सैनिको के निम्न सुझाव दिए।
✅✅साथ ही नगर निगम द्वारा बन्दरों को पकड़ने‌ का स्वागत किया, परन्तु इनको पकड़ने के बाद‌ इनका बंध्याकरण करके इन्हें बन्द‌बाज में बन्द किया जाय।
✅✅अल्मोड़ा शहर में धारानौला से शिखर होटल तक व करबला होते हुए ऑफिसर कालोनी, राजपुरा, रिजर्व पुलिस लाइन, दुगालखोला होते हुए एक टैम्पो का संचालन होना चाहिए।
✅✅अल्मोड़ा के पहाड़ी क्षेत्रों में बेरोजगारी की समस्या को देखते हुए अल्मोडा में कुछ लघु उद्योग खोले जाने चाहिए।
✅✅उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्रों में सरकारी विभागों के रिक्त पदों को भरा जाए। सरकारी विभागों में ठेका प्रथा समाप्त सेनी चाहिये। ठेका प्रथा होने से बेरोजगार युवाओं का शोषण हो रहा है।
✅✅यूसीसी के नये नियमों का पूर्व सैनिको ने कड़ा विरोध किया। 
✅✅अल्मोड़ा नगर बाजार में दिन प्रतिदिन अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। जिससे लोगों का बाजार में चलना दुश्वार हो गया है।

रहें मौजूद

इस मासिक बैठक में अध्यक्ष केशव दत्त पांडेय, पी.जी. गोस्वामी, रघुवीर सिह सांगा, नरेन्द्र कुमार, विनोद गिरी, सुरेन्द लाल टम्टा, मोहन जोशी, प्रकाश सिंह बोरा, कै. त्रिलोक सिंह, कै. महेंद्र सिंह, हरीश बिष्ट आदि समेत कई पूर्व सैनिक मौजूद रहे।