अल्मोड़ा: पर्वतीय सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति की हुई बैठक, की यह मांग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दिनांक 20 दिसम्बर 2023 को पर्वतीय सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति की बैठक नन्दादेवी मंदिर परिसर में सम्पन्न हुई।

आयोजित हुई बैठक

इस बैठक में इस बात पर रोष व्यक्त किया गया कि बार बार अनुरोध के पश्चात भी विभाग द्वारा लम्बित हितों का भुगतान नहीं किया जा रहा है। इससे आर्थिक स्थिति दयनीय हो रही है। जिस पर मांग की गयी कि जिन गोदामों के विक्रेताओं का भुगतान किया गया है। जल्द भुगतान किया जाए।

तुरंत हो भुगतान

इसके अलावा मांग की गयी कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के लम्बित बिलो तथा वर्तमान तक बाटें गये राष्ट्रीय खाद्य योजना के बिलों का तुरन्त भुगतान किया जाए। साथ ही कुछ विक्रेताओं को हड़ताल के कारण माह अक्टूबर का खाद्यान्न प्राप्त नहीं हुआ है।जिससे उपभोक्ता विक्रेताओं को परेशान कर रहे है। विभाग  से माँग की गयी कि जिन विकेताओं को अक्टू‌बर का खाद्यान्न प्राप्त नहीं हुआ उन्हें खाद्यान्न उपलब्ध करवाया जाय। यह भी मांग की गयी कि जिन विक्रेताओं द्वारा आंगनबाड़ी का खाद्यान्न बांटा जा रहा है उनके बिलों का भी तुरंत भुगतान किया जाय। जिन विक्रेताओं के एम. डी. एम के बिलों का भुगतान नहीं किया गया है उनका तुरंत भुगतान किया जाय।

कहीं यह बात

सर्वसम्मती से निर्णय लिया गया कि यदि विक्रेताओं के अवशेष बिलों का भुगतान नहीं किया गया तो अल्मोडा जिले के समस्त विक्रेता केन्द्रीय नेतृत्व का आह्वान कर हड़ताल में चले जाएंगे।

यह लोग रहें उपस्थित

आज की बैठक में जिलाध्यम संजय साह (रिक्खु) महामन्ती केसर सिंह, प्रदेश संयोजक अभय साह, विशन सिंह मोहन सिंह भंडारी, चंदन सिंह, नारायण सिंह, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश सांगा, संदीप नन्दा, देवेन्द्र चौहान, पान सिंह सलाल दिनेश गोयल, विपिन तिवारी, दीपक साह, भूपेन्द्र मेहता, पंकज कपिल, प्रमोद कुमार भीमा, राजेन्द्र लटवाल आदि उपस्थित रहें।