अल्मोड़ा: उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग की हुई बैठक, जाखन देवी सड़क पर डामरीकरण करने समेत उठाई यह मांग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते कल शनिवार को कचहरी बाजार स्थित कार्यालय में उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग की बैठक आयोजित हुई।

सैनिक लीग की हुई बैठक

जिसमें संगठन के सदस्यों ने कहा कि पूर्व में जाखनदेवी मार्ग पर सीवर लाइन बिछाई गई थी, लेकिन उसके बाद अब तक सड़क पर डामरीकरण नहीं किया गया है। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। साथ ही कहा कि जिले के अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी हो रही है। इससे कई बार मरीजों को एंबुलेंस की सुविधा भी नहीं मिल पाती है।

की यह मांग

जिस पर सदस्यों ने जाखन देवी सड़क पर डामरीकरण डॉक्टरों के रिक्त पद भरने, लिपिक की कमी को पूरा करने, पर्याप्त एंबुलेंस की व्यवस्था करने आदि की मांग की है।

बैठक में रहें उपस्थित

इस मौके पर अध्यक्ष दिनेश चंद्र तिवारी, सचिव मनमोहन वर्मा, उपाध्यक्ष पीएम मेहता, कोषाध्यक्ष नवीन चंद्र जोशी, पूरन चंद्र लोहनी, आरएस साही, आशीष वर्मा, महेंद्र सिंह बिष्ट, दीपक कुमार टम्टा, मोहन सिंह अल्मियां, एनएस कनवाल, सुधीर जोशी, पीसी तिवारी, रोशन लाल, चंद्र सिंह बिष्ट, पीसी चोलिया, जेजेएस बिष्ट, बीबी भट्ट, एएस बिष्ट, डीके चौधरी, धनी राम, सरद कुमार, एलडी शर्मा आदि मौजूद रहे।